भदोही, जनवरी 29 -- भदोही, संवाददाता। सीएमओ ने गुरुवार को एचडब्लूसी, अभियां का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ द्वारा बताया गया कि पंचायत सहायक अमरेश मौर्या, शालू पाल एवं पूजा यादव द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई भी सहयोग नहीं किया जा रहा है। 140 लाभार्थीयों में से 76 का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है एवं 15 मृतक है। पंचायत भवन पट्टीबेजॉव उसके बाद वह पहुंचे। सीएचओ ने बताया कि 12 आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं। मधु बिन्द, पंचायत सहायक के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग नहीं किया जा रहा। इसी तरह मतेथू द्वितीय में सीएचओ मोहनी वर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति उनके ग्राम सभा पर नहीं है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने मातहतों को निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुसार आयुष्मान कार्ड पात्रों का बनाने का काम करें। इसमें लापरवाही को बर...