देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सोमवार अपर निदेशक गोरखपुर मंडल डा. जयंत कुमार ने सीएमओ कार्यालय परिसर से प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहिनी जिले के गली, चौराहों से होते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेगी।अपर निदेशक डॉ जयंत कुमार ने कहा कि सभी सीएचओ, एएनएम, आशा वर्कर्स अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित करें। सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा ने कि अब तक जिले में करीब आठ लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। फिर भी 6 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के ...