रामपुर, फरवरी 26 -- लाभार्थी परिवारों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने की प्रगति में जिले की स्थिति बेहतर नहीं है। बीते दिनों डीएम ने प्रगति कम पाए जाने पर आयुष्मान योजना के नोडल को कारण बताओ नोटिस जारी किया तो वही बुधवार को बिलासपुर में तैनात बीपीएम(ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) की संविदा खत्म कर दी गई। जिले में आयुष्मान भारत योजना में कुल लाभार्थियों की संख्या 10.21 लाख पहुंच चुकी है। इनमें से 3.28 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने बाकी हैं। विगत दोनों प्रदेश भर में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चला था जिसमें जिले की स्थिति उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। यहां जिला मुख्यालय से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने में घोर लापरवाही सामने आई। बीते दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा में यह सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.