बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। सीडीओ केशव कुमार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को पत्र लिखा है। कहा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में जनपद की खराब प्रगति खराब है। जनपद की स्थिति सबसे खराब दस जनपदों में शामिल है। विभाग की वर्तमान प्रगित से लापरवाही साफ नजर आ रही है। सीडीओ ने निर्देशित किया है कि डीपीओ अपने अधीनस्थ सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रयों/सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड सात दिन के अंदर बनवा लें। माह मार्च 2026 में उन्हीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का मानदेय आहरित किया जाए, जिनके स्वयं के आयुष्मान कार्ड बन गए हों। साथ ही संबधित सीडीपीओ का माह मार्च 2026 का वेतन तब तक आहरित न किया जाए। बतादें कि जिले में 2916 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 1945 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हैं, जिल...