धनबाद, अप्रैल 27 -- अलकडीहा। आरकेटेक सॉल्यूशन के सहयोग से रविवार को वार्ड संख्या 46 के यज्ञ धौड़ा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु एक दिवसीय निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय पार्षद रानी देवी की पहल पर लगाया गया था। कैंप के दौरान क्षेत्र के 100 से अधिक जरूरतमंदों का पंजीकरण किया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। आर के टेक के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि पंजीकृत लोगों के आयुष्मान कार्ड जल्द ही बनकर आ जाएंगे, जिससे गरीब परिवार 5 लाख रुपये तक के मुफ्त सरकारी इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुजाता श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन निषाद, सपन पासवान, कामता पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...