छपरा, मार्च 31 -- दिघवारा निसं। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के सौजन्य से प्रखंड के वस्ती जलाल मठ में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 292 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रद्युम्न कुमार सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश कुमार, भाजपा राज्य इकाई के सदस्य प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बाबलू सिंह तथा भाजपा के सक्रिय सदस्य चौरसिया भी उपस्थित थे। 90 लीटर देशी शराब बरामद, तीन धंधेबाजों को पकड़ा मांझी। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग बाइक से 90 लीटर देशी शराब बरामद कर मौके से तीन धंधेबाजों को गिरफ्...