संभल, मई 31 -- कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए तथा लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान सामने आया कि 34 प्रस्तावित उपकेंद्र भवनों के निर्माण में 10 उपकेंद्रों के लिए अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उपकेंद्रों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ट्रॉमा सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा में सीएचसी रजपुरा की प्रगति पर जानकारी लेते हुए डीएम ने अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पांच एमओआईस...