मुरादाबाद, जून 18 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में डीएम ने दिए निर्देश मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

आयुष्मान भारत योजना डीएम राजेंद्र पेंसिया ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीपीएम, बीसीपीएम, बीएचएम और आरबीएसके की टीमें अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, जिसकी जिलास्तर पर निगरानी होगी।

अनुशासनात्मक कार्रवाई बैठक में स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी लगाए जाने के बाद कार्यस्थल पर...