बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के ग्राफ को दुरूस्त करने की कवायद शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान मरीजों के इलाज में गिरते ग्राफ को गंभीरता से लिया है। उप प्राचार्य ने आयुष्मान काउंटर पर विभागवार आयुष्मान मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पर पांच कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है आयुष्मान में हो रही गिरावट से अस्पताल की छवि धूमिल हो रही थी। आयुष्मान लाभार्थियों को समुचित इलाज नहीं मिलने और चिकित्सकों के रूचि नहीं लेने के चलते आयुष्मान मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा था। दूरदराज से बेहतर इलाज के लिए आए मरीजों को निजी अस्पताल की शरण लेनी पड़ रही थी। 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। खबर को संज्ञान लेते हुए उप प्रा...