गिरडीह, मई 31 -- बेंगाबाद। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में 'मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना' के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रमुख मीना देवी की अध्यक्षता और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के 12 पंचायतों के मुखिया शामिल हुए। बैठक में आयुष्मान आरोग्य सेंटरों को बेहतर बनाने और आवंटित राशि को खर्च करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया। डॉ. सामर्थ सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन और रख-रखाव के लिए सरकार द्वारा Rs.2-2 लाख का फंड दिया गया है। ​इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से जरूरी दवाएं, बिजली, पानी और चहारदीवारी (बाउंड्री) जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने में किया जाएगा।​पारदर्शिता यह भी पढ़ें- जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठा सदर अ...