चक्रधरपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झींकपानी के असुरा और मनोहरपुर स्वास्थ्य केन्द्र के अंकुआ में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 251 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 122 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण, 122 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 102 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। शिविर में 82 लोगों की जांच तथा 103 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया। इसके अतिरिक्त 42 व्यक्तियों के बलगम के नमूने लिये गये। 26 लाभुकों का आभा कार्ड भी बनाया गया। साथ ही लोगों को टीबी, गैर-संचारी रोगों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...