जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- जमशेदपुर। ग्रामीण क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर से ही अब कुष्ठ के मरीज को बचाव में दवा मिलेगी। कुष्ठ मरीजों की जांच के लिए जिला कुष्ठ परामर्शी पदाधिकारी आरोग्य मंदिर के पब्लिक हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि मरीजों की पहचान कर स्थिति के अनुसार दवा देकर दिव्यांगता से बचा सके। डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया पब्लिक हेल्थ ऑफिसर के बाद एएनएम और डॉक्टर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया जाता है कि जिले में कुष्ठ रोगी के पहचान का अभियान शुरू है। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मरीज मिललने से आयुष्मान आरोग्य मंदिर से जुड़े पब्लिक हेल्थ ऑफिसर और एएनएम को प्रशिक्षण देने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर है, ताकि मरीजों में लक्षण दिखने के साथ इलाज शुरू किया जा सके। दरअसल, कुष्ठ उन्मूलन और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कुष्ठ मरी...