रामगढ़, मार्च 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। नेशनल क्वालिटी स्टेंडर चेक लिस्ट योजना के तहत डाड़ी प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर रबोध की शुक्रवार को दो सदस्यीय टीम ने जांच किया। डॉ रतीकांत साहू और डॉ शेर सिंह ककड़ आयुष्मान आरोग्य मंदिर रबोध की जांच किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच करने वाले टीम में शामिल डॉक्टरों ने बताया स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर अंक तय किया जाएगा। जिससे यह तय किया जाएगा कि यह केंद्र शासन की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरता है। इस अवसर पर हजारीबाग के सिविल सर्जन अशोक कुमार, चुरचू स्वास्थ्य प्रभारी डॉ अशोक राम, डॉ कपिलमुनी प्रसाद, डीपीएम सर्वेश सिंह सहित डाड़ी चुरचू स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.