आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोतिहारा में आयोजित हुई सामुदायिक बैठक
किशनगंज, अगस्त 3 -- किशनगंज, निज संवाददाता। नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की शुरुआत केवल मां के स्तनपान से ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से होती है। जब धात्री महिला को घर का सहयोग, पर्याप्त आराम, पौष्टिक आहार और सकारात्मक वातावरण मिलता है, तब वह शिशु को समय पर एवं सफलतापूर्वक स्तनपान करा पाती है। यही सहयोग नवजात की बेहतर देखभाल, कुपोषण से बचाव और संक्रमण के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए विश्व स्तनपान सप्ताह का संदेश केवल माताओं तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को स्तनपान और नवजात देखभाल का सहभागी बनाने का आह्वान है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मोतिहारा में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धात्री एवं गर्भवती महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.