रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। एनएचएम, झारखंड के सीपी-सीपीएचसी के स्टेट नोडल अफसर डॉ मुकेश मिश्रा ने बुधवार को कांके प्रखंड के गुटूटोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में स्टेट नोडल ऑफिसर के साथ राज्य परामर्शी ललित लता टोप्पो ने सीएचओ पूनम रजवार और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। नोडल अफसर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर सभी आवश्यक चिकित्सीय लाभ सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...