आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन में लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारियों को नियमित जांच के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रतिदिन निर्धारित समय पर खुलें और निर्धारित समय पर बंद हों। कई स्थानों से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने, उनके खुलने और बंद होने के समय में अनियमितता संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। यह अत्यंत गंभीर विषय है। यह भी पढ़ें- जांच केंद्रों पर डाक्टर की हो तस्वीर और डिप्लोमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...