आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मूलभूत संशाधनों का अभाव
बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मंदिर ढोढायल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर न तो समुचित पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय व बिजली की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीता राय ने बताया कि केंद्र परिसर में लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़ा है। स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण मोहम्मद सैय्यद अली, रामसागर, राम प्यारी, नूरजहां बेगम और गीता देवी ने बताया कि पानी, शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में मरीजों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.