बेगुसराय, फरवरी 10 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के रुपनगर गांव के शक्र स्मारक के समीप आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुल जाने से गांव के मरीजों को इलाज करवाने के साथ-साथ निःशुल्क दवा भी मिल रही है। इससे लोगों को निजी चिकित्सकों या बरौनी पीएचसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि यहां बीपी व सुगर की जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इसके अलावा सिरदर्द, बुखार, खांसी समेत अन्य बीमारी से जुड़े 50 से 60 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। छह माह पूर्व खुले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...