भदोही, फरवरी 18 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी हुई। एएनएम की तहरीर पर तीन चोरों पर मुकदमा कायम किया गया है। मंदिर की एएनएम शशिकला पत्नी गोविंद कुमार निवासी खजूही, ककरहीया, सारनाथ यादव ने तहरीर में कहा कि 10 फरवरी को वह मंदिर शाम को चार बजे बंद करके घर चली गई। 11 फरवरी की सुबह आने पर देखा तो कमरे का ताला कटा था। बैट्री और इंनवर्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने किशन बिंद, आशीष उर्फ अली बिंद और आकाश बिंद निवासी भाला के खिलाफ 331 (4) और 305 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.