कन्नौज, अगस्त 20 -- कन्नौज। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागी युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू कराया गया। जिला क्षय रोग विभाग और मेरा युवा भारत, कन्नौज के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मियागंज का भ्रमण कर प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और समुदाय तक उनकी पहुंच की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक डॉ. ऋषभ जैन ने युवाओं को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम में जागरूकता महत्वपूर्ण है और युवा समुदाय को समय से जांच व उपचार के लिए प्रेरित करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोज...