प्रयागराज, अप्रैल 15 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरांव के अधीन जैतवारडीह गांव में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास दवाओं के जलाए जाने से आसपास के लोग परेशान हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर दवाओं के जलने से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस बारे में लोगों का कहना है कि जलाई गयीं दवाएं संबंधित आरोग्य मंदिर की हैं। दवाओं के जलने से चार-पांच दिनों से गांव के आसपास दुर्गंध फैल रही है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि कुछ दिन पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर से दवा निकालकर बाहर फेंक दी गयी थी। यह भी पढ़ें- न्यू पीएचसी में लगी आग, लाखों के संसाधन खाक गांव के लोगों का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ नित्यम विश्वकर्मा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बहुत क...