पाकुड़, मार्च 13 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत डोमनगड़िया पंचायत में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम पहुंची। इस टीम में कर्नाटक व गुजरात से आए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास एसएसआर) डॉ. कल्याण सिंह, डॉ. तपस रंजन तथा पाकुड़ एनक्वास असिस्टेंट मो़ मोइन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत की देखरेख में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे सभी कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जा रही सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, रजिस्टर संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं की पूरी तरह जांच की। निरीक्षण के क्रम में टीम ने देखा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों के इलाज, दवा वितरण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप और शुगर की...