बोकारो, जून 15 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कर्मी निगम और स्वास्थ्य विभाग के गलत नीतियों की भेट चढ़ गया है। विगत पांच माह से बगैर वेतन कर्मी कार्य करने को विवश है। जब तक निगम प्रशासन की देख-रेख में आरोग्य मंदिर का संचालन हो रहा था, तब तक कर्मियों को हर माह वेतन मिलता रहा। बताया जाता है कि दिसंबर माह तक वेतन मिला है। सरकार के निर्देश पर संचालन का जिम्मा जब से स्वास्थ्य विभाग को मिला है, तब से वेतन मिलने में दिक्कत हो रही है। कर्मियों का कहना है कि जेएनएम, काउंसलर, एमपीडब्ल्यू, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य कर्मियों का जनवरी से लेकर मई तक का वेतन बकाया है।

वेतन की मांग छह माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट को लेकर कर्मियों के समक्ष परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मियों का कहना...