सराईकेला, मई 6 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा उपलब्धता पंजी, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, भवन परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में आमजनों को सुगम, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- DC inspected Sadar Hospital and expressed displeasure over the shortcomings.डीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां देख जताई नाराजगी उपायुक्त के निर्देश उपायुक्त द्वारा नियमित रोस्टर के अनुरूप चिकित्सा पदाधिकारियों...