सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के धनऊपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में गुरुवार को चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री पार कर दी। केंद्र पर कार्यरत रुपाली जायसवाल के अनुसार गुरूवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो इन्वर्टर की बैट्री गायब थी। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। गौरतलब है कि इससे पूर्व छह अप्रैल को भी इसी केंद्र का ताला तोड़कर चोर पंखा, कुर्सियां, दवा सामग्री समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए थे। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य केंद्र का ताला तोड़कर हुई चोरी थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच की रही है। यह भी पढ़ें- चोरी के दूसरे दिन फिर से दुक...