पीलीभीत, मार्च 1 -- आयुष्मान अस्पताल के लिए पैनल में लाने के लिए हुए अब तक के आवेदनों पर सिटी मजिस्ट्रेट व डिप्टी सीएमओ की टीम ने जिले में निरीक्षण किया। अस्पतालों में संसाधनों और मानको को चेक कर निजी अस्पताल के प्रबंधकों से भी उनके दस्तावेज और अन्य जानकारियां ली गई। जिला प्रशासन की पहल पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और डिप्टी सीएमओ डा.ज्ञान प्रकाश समेत टीम ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम रोड पर स्वास्तिक अस्पताल में पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके बाद बारी बारी से अन्य अस्पतालों में मुआयना किया। अब तक प्राइवेट अस्पताल 21 ऐसे हैं जो आयुष्मान अस्पताल के अंतर्गत इनपैनल है। बाकी अन्य है। कुल 48 अस्पताल आयुष्मान इलाज के लिए अधिकृत है। अब चूंकि आयुष्मान अस्तपताल को लेकर नए सिरे से गाइड लाइन जारी हुई है। इसके कारण डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने टीमों का ...