मेरठ, मार्च 31 -- चार दिवसीय खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन 26 से 29 मार्च तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन विश्वविद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 800 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 43 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेरठ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। पल्लवपुरम फेस-1 स्थित आदियोगी किक बॉक्सिंग एकेडमी की खिलाड़ी आयुषी सोम ने जूनियर वर्ग के -60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। मुख्य कोच राहुल कुमार ने बताया कि आयुषी सोम के अलावा सब-जूनियर वर्ग में -37 किग्रा भार वर्ग में अतिका सिंह ने प्वाइंट फाइट इवेंट में ...