कोडरमा, सितम्बर 28 -- कोडरमा। आयुषी यादव लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटी। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। आयुषी कोडरमा विस के पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष प्रसाद यादव की बेटी है। आयुषी यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना और रांची से पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया। करीब 13 माह पहले लंदन पहुंचीं आयुषी ने वहां गोल्डस्मिथ कॉलेज, लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 300 डॉलर का पुरस्कार भी मिला।बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुषी यादव ने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। परिजनों ने कहा कि आयुषी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

हिंदी हिन्दु...