मेरठ, मार्च 18 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण और डॉक्टर नीलम प्रमोद के अध्यक्षता में चल रहे खेलों में खेल के चौथे दिन रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बरखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी बिधुरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी ने पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। उसे महाविद्यालय की 2025-26 की चैम्पियन घोषित की गई हैं। इस प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया कक्षावार स्थिति में चार स्वर्ण सात रजत और सात कांस्य प्राप्त करके बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। पांच स्वर्ण व एक कांस्य प्राप्त करके बीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही, जबकि दो ...