रांची, अप्रैल 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेठाडीह दिउड़ी ग्राम निवासी अमित महतो और श्रीमती पुष्पा मेहता की पुत्री आयुषी श्रेष्ठा ने होटल प्रबंधन संस्थान, ब्रांबे (रांची) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। आयुषी को 102 विद्यार्थियों में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (गोल्ड मेडलिस्ट) चुना गया। उन्हें झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 11 हजार रुपये का चेक और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही आयुषी श्रेष्ठा को सोडेसको होटल ग्रुप की ओर से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...