बिजनौर, जनवरी 31 -- लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा द्वादश छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या आभावती ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना एवं कक्षा एकादश की छात्राओं ने किया। छात्राओं ने द्वादश की छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्राओं ने रैम्प वॉक प्रस्तुत किया। जिसमें कक्षा द्वादश की छात्रा आयुषी आर्य को 'मिस फेयरवेल' चुना गया। प्रधानाचार्या ने आयुषी को क्राउन पहनाकर खिताब प्रदान किया। वहीं आकृति सिंह एवं अंकित सिसोदिया को रनरअप घोषित कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भूमिका चौहान, शगुन सैनी, पल्लवी रानी, संस्कृति चौहान, रिया सैनी, सोनाक्षी, शशि चौहान, भाव्या, ज्योति, वैष्णवी रहीं...