देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया। यूपी पीसीएस में चयनित आयुषिका यादव को डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुषिका का असिस्टेंट कमीशनर के पद पर चयन हुआ है। डीएम ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत व लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...