देहरादून, मार्च 25 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में बुधवार को आयुष क्रिकेट एकेडमी, समर्थ क्रिकेट एकेडमी और दून स्ट्राइकर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयुष क्रिकेट अकादमी और थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 283 रनों से शानदार जीत हासिल की। पहले खेलते हुए आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 386 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें लक्ष्य ने 146 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा निकुंज ने नाबाद 58, अभिनव बालियान ने 54, आशु सोरेन ने 44 रन बनाए। थ्री स्टंप्स एकेडमी की ओर से अर्णव वर्मा ने तीन, सागर व दक्ष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.1 ओवर में 103 रनों पर...