एटा, फरवरी 16 -- जनपद के 13 आयुर्वेद-यूनानी अस्पताल में दवाओं के लिए डेढ़ वर्ष से बजट न आने की वजह से लोगों को आयुर्वेद, यूनानी पद्धति का उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिला यूनानी एवं आयुर्वेद विभाग से संचालित 13 अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज दवाओं के अभाव में लौट रहे हैं। एमसीएच विंग स्थित आयुष विभाग के आयुर्वेद अस्पताल में सोमवार को मौजूद चिकित्सक डा. नैंसी अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से अस्पताल को दवाएं नहीं मिली है। इस वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना उपचार दिए ही लौटाया जा रहा है। अस्पताल में तीन-चार तरह की दवाएं ही मौजूद हैं। इनके सहारे आने वाले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। दवाओं न होने की वजह से मरीजों को लौटाना पड़ रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 40 से 50 मरीज आ रहे ...