बुलंदशहर, मई 5 -- पञ्चकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि न्यूरो डिजनरेटिव डिसोर्डर्स का मुख्य कारण शरीर में वात दोष का बढना है और ये वात दोष हमारे गलत खानपान एवं सही समय पर नींद न लेने और सही समय पर व्यायाम न करने के कारण बढती है। पार्किन्सन्स डिजीज न्यूरो डिजनरेटिव डिसोर्डर्स का ही एक रोग है। जो वृद्धावस्था में बहुत अधिक देखने को मिलता है, लेकिन हमारी आजकल की जीवनशैली के कारण यह रोग 30 वर्ष के आसपास के लोगों में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने इससे बचने के लिए आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ एवं समय पर भोजन, रात में समय पर नींद,सदाचार का पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि अगर व्यक्ति रोजाना तेल से मालिश करता है और ऋतुओं के अनुसार पञ्चकर्म कराता रहे तब भी ऐसे भयंकर रोग से बचाव हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...