पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। आयुर्वेद में पंजीकरण होने के बावजूद एलोपैथिक इलाज किए जाने की शिकायत पर सीएमओ ने पूरनपुर के एमओआईसी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच कर अनियमितता मिलने पर अस्पताल को सील करने और पुलिस कार्रवाई को कहा है।राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के रिटायर प्रोफेसर डॉ. केलाल ने सीएमओ को पत्र देकर शकायत की थी कि पूरनपुर के रोशनलाल हॉस्पिटल का पंजीकरण क्षेत्रीय आयुवेदिक एंव यूनानी अधिकारी कार्यालय से हुआ था। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा ही मान्य थी। वहीं इसके विपरीत अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर उपचार करने और प्रसव कराने का काम किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने एमओआईसी पूरनपुर को आदेश जारी करते हुए कहा है कि उक्त अस्पताल का पंजीकरण आयुर्वेदिक श्रेणी में है, लेकिन वहां एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.