आयुर्वेद में दाखिले को आखिरकार मिली मंजूरी
वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन ऐंड सर्जरी)और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संकाय में यूजी और पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दे दी। हालांकि आयुर्वेद संकाय पहले राउंड की काउंसिलिंग से बाहर हो गया है, क्योंकि इसमें चॉइस फिलिंग नौ सितंबर तक ही होगी। ऐसे में छात्र पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे। 25 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में ही छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। एनसीआईएसएम की ओर से जारी दो सूचियों में बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का नाम शामिल नहीं था। इससे बीएएमएस में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.