नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 12 सितंबर को विश्व आयुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी घोषणा सौश्रुतम 2026 के दौरान पोस्टर जारी कर की गई। संगोष्ठी में आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इस दौरान मर्म चिकित्सा (मार्मा थेरेपी) का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के साथ इसकी पारंपरिक उपचार पद्धतियों को आम लोगों और विशेषज्ञों तक पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...