आयुर्वेद दिवस पर बच्चों ने किया योग
कन्नौज, सितम्बर 23 -- चपुन्ना। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विकास खंड हसेरन के कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। शिक्षकों ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने बच्चों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, हिमांशु तिवारी और पूर्ति चौबे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद दिवस पर समझाया प्रकृति का महत्व यह भी पढ़ें- आयुर्वेद दिवस पर स्कूल में लगाए गए औषधीय पौधे यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में स्वस्थ भविष्य का संदेश लेकर दिबियापुर की सड़कों पर दौड़े लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.