रिषिकेष, सितम्बर 12 -- हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज में 23 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद दिवस पखवाड़े का शुभारंभ जागरूकता रैली से हुआ। रैली के जरिए क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज में आयोजित रैली का शुभारंभ स्पर्श हिमालय विवि के कुलसचिव अरविंद अरोड़ा और प्राचार्य प्रो. निशांत राय जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...