प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। इविवि व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से युवाओं में मानसिक समस्या एवं उनके आयुर्वेद द्वारा समाधान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता सी. राज ने बदलती जीवन शैली और संतुलित आहार की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. जया कपूर ने किया। संयोजन डॉ.गुरपिंदर, आभार ज्ञापन डॉ. रजनी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...