लखनऊ, अगस्त 21 -- आयुर्वेद भारत की करीब पांच हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है। चरक और सुश्रुत संहिता में स्वस्थ जीवन जीने और शरीर को निरोग रखने के कई सूत्र बताए गए हैं। आज दुनिया भी भारत की इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की ओर आकर्षित हो रही है। प्रदेश सरकार आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ये बातें शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आचार्य चरक को समर्पित आयुर्वेद महासंगम 2026 का आगाज हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुर्वेद में खानपान, दिनचर्या और प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने पर जोर है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य का संदेश दे रही है।कार्यक्रम में आयुर्वेद को और प्रभावी बनाने के लिए नीतिय...