गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य सुरक्षा (अन्तर्विषयक) विषय पर शॉर्ट टर्म कोर्स का समापन हुआ। इसका आयोजन मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (एमएमटीटीसी) द्वारा संस्कृत एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय ज्ञान परम्परा को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे अन्तर्विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों एवं शोधार्थियों को ज्ञान, शोध एवं नवाचार के नए आयामों से जोड़ते हैं।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स...