काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर, संवाददाता। आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं देने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी और प्रशासन की टीम ने एक आयुर्वेदिक हेल्थ सेवा केंद्र को सील कर दिया है। जांच के दौरान क्लीनिक में कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। मोहल्ला पक्काकोट, सैनी कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार सैनी एडवोकेट ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, आयुष विभाग को शिकायत पत्र देकर बताया था कि लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा रोड स्थित डॉ. मुकेश कुमार का मुकेश हेल्थ केयर सेंटर आयुर्वेदिक हेल्थ सेवा केंद्र नाम से क्लीनिक संचालित है। क्लीनिक के बोर्ड, पर्चों और प्रचार सामग्री में आयुर्वेदिक उपचार का दावा किया जाता है। आरोप है कि मरीजों को मुख्य रूप से एलोपैथिक दवाएं दी जा रही हैं। मंगलवार दोपहर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्...