सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह ने किया। शिविर के दौरान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर जरूरतमंद वर्गों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चिकित्सा शिविर में लगभग 180 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। साथ ही दवा भी निःशुल्क प्राप्त की।- यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...