अल्मोड़ा, जून 10 -- अल्मोड़ा। सरकार के आयुष विभाग के प्रति उदासीन रवैये और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अल्मोड़ा अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, सचिव डॉ. अनुपमा त्यागी के नेतृत्व में चिकित्साधिकारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि यदि जायज मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया आंदोलन तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...