भागलपुर, मार्च 11 -- आयुर्वेदिक कॉलेज में फाइलेरिया को लेकर किया गया जागरूक भागलपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को श्री यतींद्र नारायण अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी सिंह ने ओपीडी में इलाज को आए मरीजों एवं तीमारदारों को फाइलेरिया के कारण व जांच व इलाज के बारे न केवल बताया बल्कि लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा (अल्बेंडाजोल व डीईसी की गोली) खिलाया। इस मौके पर कॉलेज के आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी व स्टाफ नर्स आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...