आयुर्वेदिक उपचार से मरीजों को मिली नई जिंदगी
अलीगढ़, जुलाई 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुर्वेदिक उपचार से मरीजों को जटिल रोगों से भी मुक्ति मिल रही है। आयुर्वेदिक औषधियों, पंचकर्म, विद्धकर्म और नियमित योगाभ्यास के समन्वित प्रयोग से ऐसे मरीजों को भी राहत मिली है, जिन्हें लंबे समय तक विभिन्न उपचारों के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिला था। चिकित्सकों का कहना है कि आयुर्वेद बीमारी को नियंत्रित करने के साथ शरीर की प्राकृतिक संतुलन क्षमता को मजबूत कर स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने पर भी जोर देता है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मडराक में ऐसे मरीज स्वस्थ हुए हैं, जो लंबे समय से परेशान थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. काजल शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद का उद्देश्य सिर्फ रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि रोग की पुनरावृत्ति को रोकते हुए व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.