चंदौली, दिसम्बर 7 -- धीना। जिले में तीन दर्जन के आसपास आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन हो रहा है। इन अस्पतालों में कई जरूरी दवाओं का अभाव हो गया। जिसके चलते चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों की परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं अस्पतालों पर रोज मरीज आकर दवा के लिए खाली हाथ अपने घर वापस चले जाते है। यह प्रक्रिया कई महीनों से चल रही । ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, केदार बिंद, बाबूलाल गौड़, बबलू राम, प्रमोद पाल, जयराम मौर्य सहित अन्य ने कहा की जल्द अस्पतालों पर दवा नहीं आती है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...