मुरादाबाद, मई 31 -- नागरिक परिषद बिलारी के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण दास की मढ़ी पर प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल आयुष मंत्रालय द्वारा बनाएं जाने वाले स्थल पर तारबंदी का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद बिलारी द्वारा कराएं जाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर नागरिक परिषद बिलारी के कार्यकर्ताओं ने देखा कि प्रस्तावित भूमि का कब्रिस्तान की दीवार को तोड़कर मार्ग बनाकर अतिक्रमण कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि समाजसेवी के पी सिंह राना ने बताया कि शीघ्र नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास कराकर‌ नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्तावित भूमि पर चार दीवारी कराकर एक भवन भी निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी शिक्षाविद डॉक्टर राकेश रफीक, नागरिक परिषद बिलारी संयोजक डॉक्टर जितेंद्र दक्ष, मीडिया प्...